बहुभाषिकता, बहुभाषिकता की आवश्यकता, चुनौतियां, निष्कर्ष

दो या दो से अधिक भाषाओं को सहजता के साथ बोलने वाले व्यक्ति को बहुभाषी कहते हैं। भारत एक बहुभाषी देश है। भारत में 1600 से अधिक भाषाएं पहचाने गई हैं। स्कूल में केवल 47 भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। 22 भाषाओं को ही संविधान द्वारा राजभाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

बहुभाषिकतावाद भारतीय अस्मिता का अभिन्न अंग है। यहाँ तक कि दूर-दराश स्थित गाँव में तथाकथित ‘एक भाषा’ बोलने वाला एक ऐसे शाब्दिक भंडार  को नियंत्रित करता है, जो उसमें कई तरह की संवादात्मक परिस्थितियों का सामना करने की योग्यता प्रदान करता है। वस्तुतः भारतीय भाषिक व सामाजिक भाषिक मैट्रिक्स में भारतीय भाषिक स्वरों की बहुलता एक दूसरे से परस्पर संवाद करती है, जो कि कई तरह के साझे भाषिक व सामाजिक भाषिक खासियतों पर खड़ी होती है। दूसरी तरफ, हाल  के कई अध्यनों ने दिखलाया है कि द्विभाषिकता का संज्ञानात्मक विकास व विद्वत्-उपलब्धि से गहरा सकारात्मक संबंध है।

बहुभाषिकता

बहुभाषिकता एक व्यक्ति या समुदाय की क्षमता होती है जो कई भाषाओं का ज्ञान और समझ रखते हैं तथा उनका प्रयोग कर सकते हैं। यह एक महत्वपूर्ण कौशल होता है जो आधुनिक विश्व में संचार, व्यापार, संगठन और ज्ञान के क्षेत्र में बहुत उपयोगी होता है।

बहुभाषिक व्यक्ति अनेक भाषाओं का ज्ञान रखते हैं जो उन्हें विभिन्न संसारीय माध्यमों, व्यापार और संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और लोगों से जुड़े रहने में मदद करता है। यह उनकी संचार क्षमताओं को बढ़ाता है और वे विभिन्न भाषाओं में संवाद करने में सक्षम होते हैं।

बहुभाषिकता का विकास व्यक्ति की सोच, समाज और संस्थाओं में अंतर्राष्ट्रीय संचार के बढ़ते स्तर के साथ संबंधित है। इससे न केवल भाषा समृद्धि होती है, बल्कि संसार भर में बहुभाषिक व्यक्ति द्वारा संपन्न किए जाने वाले अधिक संचार संबंधों के कारण सामान्य जनता के बीच भी सभी भाषाओं के साथ संवाद संभव होता हैं।

द्विभाषिकता

द्विभाषिकता, संज्ञानात्मक लचीलेपन व विद्वत् उपलब्धि में सकारात्मक रिश्ता है । दो भाषा बोलने वाले बच्चे न केवल अन्य भाषाओं पर अच्छा नियंत्राण रखते हैं, बल्कि अकादमिक स्तर पर भी वे श्यादा रचनात्मकता दिखाते हैं, साथ ही उनमें श्यादा सामाजिक सहिष्णुता भी पाई गई।

दो भाषा बोलने वाले बच्चे न केवल अन्य भाषाओं पर अच्छा नियंत्राण रखते हैं, बल्कि शैक्षिक स्तर पर भी वे श्यादा रचनात्मक होते हैं, साथ ही उनमें अधिक सामाजिकता और सहिष्णुता भी पाई गई है। भाषिक खजाने की व्यापक व्यवस्था पर नियंत्राण उन्हें विविध प्रकार की एवं विविध स्तर की सामाजिक परिस्थितियों से कुशलतापूर्वक जूझने में सहायक होता है। साथ ही इस बात के मजबूत सबूत मिले हैं कि द्विभाषी बच्चे विविध सोच में श्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

द्विभाषिकता और बहुभाषिकता में अंतर

दो भाषाओं को सहजता के साथ बोलने वाले व्यक्ति को द्विभाषिक कहते हैं, दो से अधिक भाषाओं को सहजता के साथ बोलने वाले व्यक्ति को बहुभाषी कहते हैं।

बहुभाषिकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता

  • बहुभाषिकता को संसाधन के रूप में प्रयोग करना चाहिए
  • हर बच्चा स्वयं को स्वीकार्य और सुरक्षित महसूस करें
  • इससे संज्ञानात्मक सहिष्णुता विस्तृत चिंतन और बौद्धिक उपलब्धियों का स्तर बढ़ता है
  • संस्कृति का आदान प्रदान होता है

बहुभाषिकता वाली कक्षा कक्ष में भाषा शिक्षण की चुनौतियां

  • क्षेत्रीय भाषाओं का छात्रों पर प्रभाव
  • बच्चों का सामाजिक आधार पर सिद्ध करने की चुनौती
  • संप्रेषण कौशल का विकास करने की चुनौती
  • छात्रों में भाषाई कौशल का विकास करने की चुनौती
  • अध्यापक को विभिन्न भाषाओं संबंधी ज्ञान की चुनौती
  • भाषा के प्रति छात्रों की सूची और रुझान का अभाव

बहुभाषिकता का निष्कर्ष

  • अध्यापक को सदैव विद्यार्थियों को अपनी भाषा में बोलने के अवसर प्रदान करने चाहिए
  • बच्चों को प्राथमिक स्तर की शिक्षा उनकी मातृभाषा में दी जाए
  • त्रिभाषा सूत्र का प्रयोग किया जाए
  • अध्यापक को समृद्ध भाषा परिवेश के निर्माण करना चाहिए
  • बहुभाषिकता कक्षा को एक संसाधन के तौर पर प्रयोग में लाया जाए

बहुभाषिकता महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Q.1- बहुभाषिकता हमारी पहचान भी है और हमारी…व… का अभिन्न अंग भी।

1.सभ्यता, संस्कृति

2.सभ्यता, साहित्य

3.संस्कृति, साहित्य

4.संस्कृति, चुनौतियों

Ans-1.सभ्यता, संस्कृति

Q.2- बहुभाषिक कक्षा में मातृभाषा के प्रयोग को

1.अनदेखा कर दिया जाना चाहिए

2.अस्वीकार किया जाना चाहिए

3.स्वीकार किया जाना चाहिए

4.अधिक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए

Ans- 3.स्वीकार किया जाना चाहिए

Q.3- बहुभाषिक कक्षा में बच्चों की भाषाएँ

1.भाषा सीखने की प्रक्रिया को बाधित करती हैं

2.संसाधन के रूप में कार्य कर सकती हैं

3.शिक्षक के लिए बेहद जटिल चुनौती है

4.आकलन की प्रक्रिया को बाधित करती हैं

Ans- 2.संसाधन के रूप में कार्य कर सकती हैं

Q.4- द्विभाषिक बच्चे…विकास, सामाजिक सहिश्णुता और…….चिन्तन में अपेक्षाकृत बेहतर होते हैं।

1.संज्ञानात्मक, सीमित

2.संज्ञानात्मक, विस्तृत

3.संक्रियात्मक, सीमित

4.संक्रियात्मक, केन्द्रिक

Ans- 2.संज्ञानात्मक, विस्तृत

Q.5- ‘बहुभाषी कक्षा’ से तात्पर्य है

1.जिस कक्षा में प्रत्येक कम-से-कम दो भाषाओं में पाठ्य पुस्तक उपलब्ध हो

2.जिस कक्षा में प्रत्येक बच्चे के घर की बोली को सम्मान दिया जाता हो

3.जहॉ बहुत-सी भाषाओं का अध्यापन किया जाता है

4.जिस कक्षा के शिक्षक/शिक्षिका दो या दो से अधिक भाषाएँ पढ़-लिख सकते हों

Ans- 2.जिस कक्षा में प्रत्येक बच्चे के घर की बोली को सम्मान दिया जाता हो

Q.6- भाषा सीखने में मातृभाषा का व्याघात

1.आंशिक रूप से होता है

2.पूर्ण रूप से होता है

3.नहीं होता है

4.होता है

Ans-2. पूर्ण रूप से होता है

Q.7- हमारी कक्षाओं में बच्चे भिन्न-भिन्न भाषाई पृष्ठभूमि में आते है। अतः 

1.उनकी भाषाओं को भी कक्षा में सम्मान देना अनिवार्य है

2.उनकी भाषाओं को सीखना सभी शिक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है

3.भाषा की पाठ्य-पुस्तक में उनकी सभी भाषाओं के शब्द, वाक्य होना अनिवार्य है

4.उनकी सभी भाषाओं की जानकारी शिक्षक के लिए अनिवार्य है

Ans- 1.उनकी भाषाओं को भी कक्षा में सम्मान देना अनिवार्य है

Q.8- द्विभाषिकता और……उपलब्धियों का गहरा सकारात्मक सम्बन्ध पाया जाता है।

1.साहित्यिक

2.वैज्ञानिक

3.व्यावसायिक

4.विद्वत

Ans- 4.विद्वत

Q.9- बहुभाषिकता

1.शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को बाधित करती है

2.बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में सहायक होती है

3.कक्षा में क्षेत्रीय को बढ़ावा देती है

4.बच्चों के भाषाई विकास में सहायक है

Ans- 2.बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में सहायक होती है

Q.10- अपनी कक्षा में कुछ विद्यार्थी सड़क को सरक बोलते हैं इसका सबसे संभावित कारण है

1.लापरवाही का होना

2.उनकी मातृभाषा का प्रभाव

3.उन्हें हिंदी ना आना

4.सुनने में समस्या

Ans- 2.उनकी मातृभाषा का प्रभाव

Q.11- लोकगीतों को भाषा की कक्षाओं में स्थान दिया जाना चाहिए क्योंकि

1.लोकगीतों को बढ़ावा देना भाषा शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है

2.लोक गीत गाए जा सकते हैं

3.केवल लोकगीतों के माध्यम से पारंपरिक स्कूलों की शिक्षा दी जा सकती है

4.इससे बच्चे संस्कृति गत विशेषताओं से परिचित होंगे

Ans- 4.इससे बच्चे संस्कृति गत विशेषताओं से परिचित होंगे

Q.12- मोहिनी हमेशा हैंडपंप को चापाकल बोलती है यह शिक्षिका के रूप में आप क्या करेंगे

1.उसे डाटेंगी कि उसने गलत शब्द का प्रयोग किया है

2.उसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देंगी

3.मोहिनी को समझाएंगे कि यह चापाकल नहीं हैंडपंप है

4.संपूर्ण कक्षा को बताएंगे कि हैंडपंप को चापाकल भी कहा जाता है

Ans- 4.संपूर्ण कक्षा को बताएंगे कि हैंडपंप को चापाकल भी कहा जाता है

Q.13- बहुभाषिकता कक्षा में बच्चों की ग्रह भाषा के प्रयोग को

1.कदापि प्रोत्साहन नहीं करना चाहिए

2.सम्मान देना चाहिए

3.प्रोत्साहन देना चाहिए

4.अत्यंत सीमित कर देना चाहिए

Ans- 2.सम्मान देना चाहिए

Q.14- त्रिभाषा सूत्र में हिंदी का स्थान

1.राजभाषा के रूप में है

2.शास्त्रीय भाषा के रूप में है

4.शह -राजभाषा के रूप में है

4.राष्ट्रभाषा के रूप में है

Ans- 1.राजभाषा के रूप में है

Leave a comment