लिंग की परिभाषा, पुल्लिंग स्त्रीलिंग शब्द 100 हिंदी में

संज्ञा के जिस रूप से पुरूष या स्त्री जाति का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं। जैसे-उदासी, चिट्ठी, खटाई, पृथ्वी, मोटापा, बुढ़ापा।

लिंग कितने प्रकार के होते हैं

हिंदी में लिंग 2 प्रकार के होते है। स्त्रीलिंग तथा पुल्लिंग

1. स्त्रीलिंग की परिभाषा

शब्द के जिस रूप से किसी प्राणी या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है उसे स्त्रीलिंग कहते हैं । इकारांत शब्द स्त्रिीलिंग होते है।

स्त्रीलिंग के उदाहरण

नदियों के नाम – गंगा, रावी, यमुना

महिनों के नाम – जनवरी, फरवरी, मई, जुलाई

तिथियों के नाम – प्रथम, द्वितीय, एक, दो

भाषाओं के नाम – गुजराती, मराठी, नेपाली, चीनी

नोट- खटाई, मिठास, लिखावट, सजावट, निजता, चुभंन, कृति

2. पुल्लिंग की परिभाषा

शब्द के रूप से किसी प्राणी या वस्तु की पुरूष जाति का बोध होता है पुल्लिंग कहते है जैसे-आव, आपा, पन, पा आदि। प्रत्यय जुड़े शब्द पुल्लिंग होते है।

पुल्लिंग के उदाहरण

पर्वतों के नाम- आरावली, हिमालय, पर्वत।

मासों के नाम- चैत्र, बैसाख, ज्येष्ठ, अश्विन

ग्रहों के नाम- मंगल, बृहस्पति, अरूण, शनि, चन्द्र, तारा।

पुल्लिंग स्त्रीलिंग शब्द 100 हिंदी में

  1. विधवा का पुल्लिंग शब्द – विधुर
  2. बिल्ली का पुल्लिंग शब्द – बिलाव
  3. नेत्री का पुल्लिंग शब्द – नेता
  4. चींटी का पुल्लिंग शब्द – चींटा
  5. परी का पुल्लिंग शब्द – नर परी
  6. वीरांगना का पुल्लिंग शब्द – वीर
  7. लोमड़ी का पुल्लिंग शब्द – नर लोमड़ी
  8. विदुषी का पुल्लिंग – विद्वान
  9. छात्रा का पुल्लिंग शब्द – छात्र
  10. विद्वान का स्त्रीलिंग शब्द – विदुषी
  11. कवि का स्त्रीलिंग – कवयित्री
  12. महोदय का स्त्रीलिंग – महोदया
  13. हाथी का स्त्रीलिंग शब्द – हथिनी
  14. माली का स्त्रीलिंग – मालिन
  15. सम्राट का स्त्रीलिंग – सम्राज्ञी
  16. नेता का स्त्रीलिंग शब्द – नेत्री
  17. प्रधानाचार्य का स्त्रीलिंग – प्रधानाचार्या
  18. शिष्य का स्त्रीलिंग – शिष्या
  19. बाघ का स्त्रीलिंग शब्द – बाघिनी
  20. दर्जी का स्त्रीलिंग शब्द – दरजिन
  21. विद्वान का स्त्रीलिंग शब्द – विदुषी
  22. हंस का स्त्रीलिंग शब्द – हंसिनी
  23. धोबी का स्त्रीलिंग शब्द – धोबिन
  24. पंडित का स्त्रीलिंग शब्द – पंडिताइन
  25. चूहा का स्त्रीलिंग शब्द – चुहिया
  26. ठठेरा का स्त्रीलिंग शब्द – ठठेरिन
  27. अध्यक्ष का स्त्रीलिंग शब्द- अध्‍यक्षता
  28. छात्र का स्त्रीलिंग शब्द – छात्रा
  29. कुम्हार का स्त्रीलिंग शब्द – कुम्हारिन
  30. बैल का स्त्रीलिंग शब्द – गाय
  31. ऋषि का स्त्रीलिंग शब्द – ऋषिणी
  32. महाशय का स्त्रीलिंग शब्द – महाशिनी
  33. गुरु का स्त्रीलिंग शब्द – गुर्व्वी
  34. तपस्वी का स्त्रीलिंग शब्द – तपस्विनी
  35. अध्यापक का स्त्रीलिंग शब्द – अध्यापिका
  36. डिब्बा का स्त्रीलिंग शब्द – डिबिया
  37. वीर का स्त्रीलिंग शब्द – वीरांगना
  38. ग्वाला का स्त्रीलिंग शब्द – ग्वालिन
  39. गुणवान का स्त्रीलिंग शब्द – गुणवती
  40. शेर का स्त्रीलिंग शब्द – शेरनी

पुल्लिंग और स्त्रीलिंग परिवर्तन के नियम

नियम.1- पुल्लिंग से स्त्रीलिंग बनाने के नियम संबंध वाचक तथा प्राणीवाचक अकारांत पुल्लिंग संज्ञाओं के अंत में ई लगाकर अथवा अ, आ, के स्थान पर ई लगाकर स्त्रीलिंग पद बनाये जाते है। जैसे-

पुल्लिंग      स्त्रीलिंग

चाचा           चाची

मामा            मामी

नाना            नानी

पुत्र              पुत्री

बेटा            बेटी

दास            दासी

बकरा          बकरी

नियम.2- कुछ अकारांत पुल्लिंग संज्ञाओं के अंत इया लगाने से स्त्रीलिंग शब्द बनते है। जैसे-

पुल्लिंग      स्त्रीलिंग

बूढ़ा            बूढ़िया

बेटा            बिटिया

कुत्ता           कुतिया

चूहा            चूहिया

नियम.3- कुछ प्राणीवाचक संज्ञाओं के अंत में इन लगा देने से स्त्रीलिंग शब्द बनते है। जैसे-

पुल्लिंग      स्त्रीलिंग

साँप            सांपिन

बाघ            बाघिन

नाग            नागिन

नात            नातिन

नियम.4- कुछ व्यवसाय अथवा पेरों का बोध कराने वाली पुल्लिंग संज्ञाओं में भी इन लगाने से स्त्रीलिंग शब्द बनते है। जैसे-

पुल्लिंग      स्त्रीलिंग

माली          मालिन

लौहार         लौहारिन

नाई             नाईन

नियम.5- कुछ प्राणीवाचक पुल्लिंग संज्ञाओं के अंत में नी जोड़ देने से स्त्रीलिंग शब्द बनते है। जैसे-

पुल्लिंग      स्त्रीलिंग

सिंह            सिंहनी

ऊंठ            ऊंठनी

मोर            मोरनी

गीदड़         गीदड़ी

नियम.6- कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के अंत में आनी जोड़ देने से स्त्रीलिंग शब्द बन जाते है। जैसे-

पुल्लिंग      स्त्रीलिंग

सेठ             सेठानी

जेठ             जेठानी

नौकर          नौकरानी

नियम.7- कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के अंत में आईन जोड़ देने से स्त्रीलिंग शब्द बन जाते है। जैसे-

पुल्लिंग       स्त्रीलिंग

पण्डित         पण्डिताईन

चौधरी        चौधराइन

ठाकुर         ठकुराइन

नियम.8- कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के स्त्रीलिंग शब्द बिल्कुल भिन्न होते हैं। जैसे-

पुल्लिंग       स्त्रीलिंग

मर्द              औरत

पिता            माता

पुरूष           स्त्री

बाप            मॉ

नियम.9- कुछ पुल्लिंग संज्ञाओं के पहले मादा लगाकर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जाते हैं। जैसे-

पुल्लिंग       स्त्रीलिंग

भालू            मादा भालू

भेड़िया         मादा भेड़िया

मगरमच्छ      मादा मगरमच्छ

खरगोश        मादा खरगोश

नियम.10- कुछ स्त्रीलिंग संज्ञाओं के पहले नर लगाकर पुल्लिंग शब्द बनाए जाते है।जैसे-

स्त्रीलिंग       पुल्लिंग

मछली         नर मछली

छिपकली     नर छिपकली

चील           नर चील

नियम.11- कुछ स्त्रीलिंग संज्ञाओं के अंत में आ जोड़कर भी पुल्लिंग शब्द बनाए जाते है। जैसे-

स्त्रीलिंग       पुल्लिंग

भैंस             भैंसा

मौसी           मौसा

जीजी          जीजा

उभय लिंग की परिभाषा

वे शब्द जिनका प्रयोग स्त्री व पुरूष दोनों की जाति के लिए किया जाता है उभयलिंग शब्द कहलाते हैं। जैसे-राष्ट्रपति, मंत्री, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, बैरिस्टर

Ling in Hindi

यह भी पढ़ें

समास किसे कहते हैं समास के भेद उदाहरण सहित लिखिए

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के भेद उदाहरण सहित लिखिए

Leave a comment