वचन किसे कहते हैं इसके कितने भेद हैं

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया के जिस रूप से एकता तथा अनेकता का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं। हिंदी में वचन के दो भेद होते है।

वचन की परिभाषा

व्याकरण में वचन का अर्थ है संख्या। जिससे किसी विकारी शब्द की संख्या का बोध होता है, उसे वचन कहतें हैं।

वचन भेद प्रकार

हिंदी में वचन के 2 भेद के होते है। एकवचन तथा बहुवचन

1. एक वचन किसे कहते हैं

वे शब्द जो एकता का बोध कराते हैं, एकवचन कहलाते है।

जैसे-लड़का, नदी, पुस्तक आदि।

2. बहु वचन किसे कहते हैं

वे शब्द जो अनेकता का बोध कराते है बहुवचन कहलाते है।

जैसे-लडकें, नदियॉ, पुस्तकें।

वचन बदलो

1. एकवचन से बहुवचन बनाना

नियम.1- अकारांत पुल्लिंग शब्दों में ‘आ’ को बहुवचन बनाते समय ‘ए’ कर दिया जाता है। जैसे-

एकवचन     बहुवचन

लड़का         लडके

घोड़ा           घोड़े

गमला         गमले

बकरा          बकरे

गधा            गधे

सोफा          सोफे

नियम.2- अ, इ, ई, ए, ऊ पर अंत होने वाले पुल्लिंग शब्द दोनों वचनों में समना रहते है। जैसे-घर, पति, चाकू, बाजार, हाथी, आँसू, कृषि, मोती, साधू, डाकू।

नियम.3– इकारांम, स्त्रीलिंग शब्दों में इ, ई आए तो इ, ई, इयां में बदल जाता है। जैसे-

एकवचन     बहुवचन

नीति           नीतियॉ

स्त्री             स्त्रियॉ

लड़की        लड़कियॉ

पत्नि          पत्नियॉ

नदी            नदियॉ

नारी           नारियॉ

चिट्ठी          चिट्ठियॉ

रोटी           राटियॉ

नियम.4- यदि किसी स्त्रिलिंग शब्द के अंत में या आता है तो उस पर चन्द्र बिन्दी लगाकर बहुवचन बना देते हैं।

एकवचन     बहुवचन

चिड़िया       चिड़ियॉ

बंदरिया       बंदरियॉ

डिबिया       डिबियॉ

नियम.5- अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों में ए लगाने पर बहुवचन बन जाते हैं। जैसे-

एकवचन     बहुवचन

दुकान          दुकानें

ऑख         ऑखें

पुस्तक        पुस्तकें

टांग          टांगे

कुहावत     कुहावतें

राह           राहें।

नियम.6- कुछ अकारांत स्त्रीलिंग शब्द में ऐ जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है।

एकवचन     बहुवचन

माला           मालाऐं

महिला         महिलाऐं

कविता        कविताऐं

छात्रा          छात्राऐं

माता          माताऐं

बलिका     बालिकाऐं

नियम.7- ऐसे स्त्रीलिंग जिनका अंत ऊ, उ उकारांत से होता है उनमें भी एँ लगाकर बहुवचन बनाये जाते है। जैसे-

एकवचन     बहुवचन

वधू             वधुएँ

 धातु           धातुएँ

वस्तु           वस्तुएँ

ऋतु         ऋतुएँ

एकवचन से बहुवचन बनाते समय ध्यान रखने वाली सावधानियां

वाक्य में वचन संबधी अनेक अशुद्धियॉ होती हैं जिनका निराकरण करना आवश्यक है, जैसे-

1. कुछ शब्द सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं। जैसे-

प्राण- मेरे प्राण छटपटाने लगे।

दर्शन- मैंने आपके दर्शन कर लिए।

आंसू- ऑखों से ऑसू निकल पड़े।

होश- शेर को देखते ही मेरे होश उड़ गए।

बाल- मैंने बाल कटा दिए।

हस्ताक्षर- मैंने कागज पर हस्ताक्षर कर दिए।

2. कुछ शब्द नित्य एक वचन होते हैं। जैसे-

माल- माल लूट गया।

जनता- जनता भूल गई।

सामान- सामान खो गया।

सामग्री- हवन सामग्री जल गई।

सोना- सोना का भाव कम हो गया।

3. आदरणीय व्यक्ति के लिए बहुवचन का प्रयोग होता है।

पिताजी आ रहे हैं।

तुलासी श्रेष्ठ कवि थे।

आप क्या चाहते हैं?

4. ‘अनेकों’ शब्द का प्रयोग गलत है। एक का बहुवचन अनेक है, अतः अनेकों का प्रयोग अशुद्ध माना जाता है।

i. वहॉ अनेकों लोग थे। (अशुद्ध)

   वहॉ अनेक लोग थे। (शुद्ध)

ii. बाग में अनेकों वृक्ष थे। (अशुद्ध)

    बाग में अनेक वृक्ष थे। (शुद्ध)

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न.1- कौन सा शब्द बहुवचन है?

(अ) माता

(ब) प्राण

(स) लड़का

(द) किताब

उत्तर (ब) प्राण

प्रश्न.2- आंसू का बहुवचन क्या होगा?

(अ) ऑसू

(ब) ऑसूएँ

(स) ऑसुओं

(द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ब) ऑसुओं

प्रश्न.3- हिन्दी में वचन में प्रकार है-

(अ) तीन

(ब) दो

(स) चार

(द) छह

उत्तर (ब) दो

प्रश्न.4- कौन से वाक्य में बहुवचन सही प्रयुक्त हुआ है-

(अ) गाएँ घास खाती है।

(ब) गाओं घास खाती है।

(स) गायों घास खाती है।

(द) गाय घास खाती है।

उत्तर (अ) गाएँ घास खाती हैं।

प्रश्न.5- कौन से वाक्य में बहुवचन सही प्रयुक्त हुआ है-

(अ) बाग में अनेकों वृक्ष थे।

(ब बाग में अनेक वृक्ष थे।

(स) बागों में अनेक वृक्ष थे।

(द) बागों में अनेकों वृक्ष थे।

उत्तर -आंसर कमेंट बॉक्स में दीजिये

यह भी पढ़ें

समास किसे कहते हैं समास के भेद उदाहरण सहित लिखिए

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के भेद उदाहरण सहित लिखिए

Leave a comment