घर्षण किसे कहते हैं तथा घर्षण के प्रकार उदाहरण सहित समझाइए

आज हम चर्चा करेंगे घर्षण किसे कहते हैं। घर्षण संपर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है। यह दोनों पृष्ठों पर कार्य करता है।

घर्षण किसे कहते हैं

जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु की सतह पर फिसलती या लुढ़कती है अथवा ऐसा करने का प्रयास करती है, तो उनके सम्पर्क सतहों के समान्तर एक बल कार्य करता है, जो उनके मध्य होने वाली आपेक्षिक गति (Relative motion) का विरोध करता है,इस बल को घर्षण (Fraction) कहते है। घर्षण संपर्क के दो पृष्ठों की प्रकृति पर निर्भर करता है।

घर्षण बल के उदाहरण

घर्षण के कारण सड़क पर चलना, माचिस का जलना, कागज पर पेन से लिखना, वाहनों का चलना आदि सम्भव है।

घर्षण बल के प्रकार

घर्षण बल के प्रकार निम्नलिखित है

1.स्थैतिक घर्षण किसे कहते हैं

जब दो सम्पर्क में स्थित वस्तुएँ विरामावस्था में होती हैं, तो उनके बीच आपेक्षिक गति होने से पूर्व कार्य करने वाले घर्षण बल को स्थैतिक घर्षण बल कहते है। स्थैतिक घर्षण तब कार्य करना आरम्भ करता है जब हम किसी वस्तु को उसकी विराम की स्थिति से गति में लाने का प्रयास करते हैं।

2.सीमान्त घर्षण किसे कहते हैं

जब वस्तु पर आरोपित बल का मान धीरे-धीरे बढ़ाते है, तो स्थैतिक घर्षण बल भी बढ़ता जाता है और अन्ततः एक ऐसी स्थिति आती है कि जब वस्तु गति प्रारम्भ करने वाली होती है, तब स्थैतिक घर्षण बल के इस अधिकतम मान को सीमान्त घर्षण बल कहते हैं।

3.गतिक घर्षण किसे कहते हैं

जब एक वस्तु अन्य वस्तु की सतह के सम्पर्क में गति करती है, तो उनके मध्य एक बल कार्य करता है, जो वस्तुओं की आपेक्षिक गति का विरोध करता है। यह बल की गतिक घर्षण बल कहलाता है। गतिक घर्षण दो प्रकार को होता है

4.लोटनिक घर्षण किसे कहते हैं

जब कोई वस्तुः जैसे-पहिया, गोला या बेलन किसी सतह पर लुढ़कती है, तो सम्पर्क तलों के मध्य घर्षण, लोटनिक घर्षण कहलाता है। जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु पर लोटन करती है तो लोटनिक घर्षण कार्य करना आरम्भ करता है।

5. सर्पी घर्षण किसे कहते हैं

जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु की सतह पर फिसलती है, तो घर्षण, सर्पी घर्षण कहलाता है। सर्पी घर्षण तब कार्य करना आरम्भ करता है जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु पर सर्पी गति करती है।

6. तरल घर्षण किसे कहते हैं

जल तथा अन्य द्रव भी इनसे होकर गति करने वाली वस्तुओं पर घर्षण बल लगाते हैं। विज्ञान में गैसों तथा द्रवों को एक ही नाम ‘तरल’ दिया गया है। अतः हम किसी तरल पर लगने वाला घर्षण बल उसकी तरल के सापेक्ष गति पर निर्भर करता है। घर्षण बल वस्तु की आकृति तथा तरल की प्रकृति पर भी निर्भर करता है।

घर्षण को प्रभावित करने वाले कारक

  • तरल में गति करने वाली वस्तुओं को उचित आकृति प्रदान करके घर्षण बल को कम किया जा सकता है।
  • कई मशीनों में बाल बेयरिंग का उपयोग करके घर्षण को कम किया जाता है।
  • जूतों की तली तथा वाहनों के टायर घर्षण बढ़ाने के लिए खाँचेदार बनाए जाते हैं।
  • किसी पृष्ठ को रूक्ष बनाकर घर्षण बढ़ाया जा सकता है।
  • घर्षण हमारे बहुत से क्रियाकलापों के लिए महत्त्वपूर्ण होता है।
  • कभी-कभी घर्षण अवांछनीय होता है।
  • स्नेहक लगाकर घर्षण को कम किया जा सकता है।
  • घर्षण इस बात पर निर्भर करता है कि दो पृष्ठ एक दूसरे को कितने बलपूर्वक दबाते हैं।
  • दिए गए पृष्ठों के युगल के लिए घर्षण इन पृष्ठों के चिकनेपन की अवस्था पर निर्भर करता है।
  • घर्षण के कारण मशीनों के पुर्जे, वस्तुओं का हवा अथवा पानी में चलना कठिन होता है। घर्षण में ऊर्जा की हानि होती है।
  • भारी बोझ उठाने वाला कुली कपड़े को प्रयोग कर अपने सिर से बोझ के सम्पर्क क्षेत्र को बढ़ा लेता है।

घर्षण बल के बीच संबंध

गतिक घर्षण की अपेक्षा लोटनी घर्षण काफी कम होता है। बॉल-बियरिंग की मदद से सर्पी घर्षण को लोटनिक घर्षण में परिणत किया जाता है। लोटनिक घर्षण सदैव सर्पी घर्षण से कम होता है। इसी कारण किसी वस्तु को लुढ़काना उसे खिसकाने की तुलना में आसान होता है। सर्पी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होता है। लोटनिक घर्षण सर्पी घर्षण की अपेक्षा कम होता है।

घर्षण किसे कहते हैं MCQ

Question.1- लकड़ी का एक गुटका किसी मेज पर विराम की अवस्था में है। इस गुटके पर कार्यरत बल/बलों के विषय में क्या कहा जा सकता है?

1.इस पर कोई बल कार्य नहीं कर रहा है

2.गुरुत्वाकर्षण और घर्षण बल इस पर कार्य कर रहे हैं

3.इस पर सन्तुलित बलों का कोई युगल कार्य कर रहा है

4.इस पर केवल गुरुत्वाकर्षण बल ही कार्य कर रहा है

Ans-3. इस पर सन्तुलित बलों का कोई युगल कार्य कर रहा है

Question.2- उस बल का चयन कीजिए जो अनुप्रयुक्त किए जाने के ढ़ग में अन्य से भिन्न है।

1.स्थिर वैद्युत बल

2.घर्षण बल

3.गुरुत्वाकर्षण बल

4.चुम्बकीय बल

Ans- घर्षण बल

Question.3- भारी बोझा उठाने वाले कुली सदैव ही अपने पास एक लम्बा कपडे़ का टुकड़ा रखते हैं। अपने सिर पर बोझ को रखने से पहले वे इस कपडे़ को गोल चकती की आकृति में लपेट कर अपने सिर पर रखकर फिर उस पर बोझ रखते हैं। ऐसा करके वे

1.बोझ का प्रणोद घटा लेते हैं

2.सम्भावित चोट से अपने सिर का बचाव कर लेते हैं

3.अपने सिर से बोझ के सम्पर्क-क्षेत्र को बढ़ा लेते हैं

4.अपने सिर पर बोझ द्वारा लगाए बल को घटा लेते हैं

Ans-3. अपने सिर से बोझ के सम्पर्क-क्षेत्र को बढ़ा लेते हैं

Question.4- किग्रा द्रव्यमान का कोई पिण्ड किसी चिकने घर्षणरहित-क्षैतिज पृष्ठ पर 10 मी/से के नियत वेग से फिसल रहा है। इस पिण्ड को इसी वेग से गति करने के लिए आवश्यक बल है

(1)  250 न्यूटन

(2)  500 न्यूटन

(3)  0 न्यूटन

(4) 50 न्यूटन

Answer- (3) 0 न्यूटन

Question.5- चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए

(1) लोटनिक, स्थैतिक, सर्पी

(2) लोटनिक, सर्पी, स्थैतिक

(3) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक

(4) सर्पी, स्थैतिक, लोटनिक

Ans- स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक

Question.6- आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा

(1) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचारपत्र, तौलिया

(2) समाचारपत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श

(3) तौलिया, समाचारपत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श

(4) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचारपत्र

Answer-(1) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचारपत्र, तौलिया

घर्षण किसे कहते हैं in Hindi

घर्षण किसे कहते हैं हिंदी में

Leave a comment