100 Most Hindi Pedagogy mcq for CTET Paper 1

Hindi Pedagogy mcq for CTET Paper 1

Hindi Pedagogy mcq.1- प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सिखाने की शुरुआत करने के लिए आप किस सामग्री को सर्वाधिक महत्व देंगे?

1. शुद्ध उच्चारण

2. रोचक कहानी

3. अक्षर-ज्ञान

4. वर्णमाला

Hindi Pedagogy mcq.2- सलमा पहली कक्षा में पढ़ती है। वह ’किताब’ शब्द को ’कतब’ लिखती है। सलमा का लिखने का यह तरीका……..को दर्शाता है।

1. नियन्त्रित लेखन

2. लापरवाही

3. अज्ञानता

4. स्व-वर्तनी

Hindi Pedagogy mcq.3- सामाजिक अन्तः क्रिया से भाषा सीखने का समर्थन…….ने किया है।

1. वाइगोत्स्की

2. चॉम्स्की

3. स्किनर

4. पियाजे

Hindi Pedagogy mcq.4- द्विभाषिकता और……उपलब्धियों का गहरा सकारात्मक सम्बन्ध पाया जाता है।

1. साहित्यिक

2. वैज्ञानिक

3. व्यावसायिक

4. विद्वत

Hindi Pedagogy mcq.5- प्राथमिक स्तर पर पढ़ाते समय आप हिन्दी भाषा सम्बन्धी किस पक्ष पर सर्वाधिक बल देंगे?

1. भाषा-ज्ञान

2. भाषा-प्रयोग

3. व्याकरणिक नियम

4. व्याकरण-ज्ञान

Hindi Pedagogy mcq.6- मौखिक भाषा का आकलन…….पर सर्वाधिक बल देता है।

1. धाराप्रवाह की तीव्रता

2. संस्कृतनिष्ठ शब्दों का प्रयोग

3. उच्चारणगत शुद्धता

4. विचारों की क्रमबद्धता

Hindi Pedagogy mcq.7- हम भाषा के माध्यम से ……..और ……..भी करते हैं।

1. चिन्तन, विचरण

2. सोचते, महसूस

3. सोचते, विचार

4. अनुभव, महसूस

Hindi Pedagogy mcq.8- हिन्दी भाषा सीखने-सिखाने का दायरा इतना बड़ा होना चाहिए कि……से उसका नाता न टूटे।

1. भाषा की परिभाषा

2. व्याकरण रटने

3. व्याकरण सीखने

4. भाषा-प्रयोग

Hindi Pedagogy mcq.9- प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने में बाल साहित्य मदद करता है, क्योंकि

1. वह भाषा की रंगतें प्रस्तुत करता है।

2. वह बच्चों के लिए है।

3. वह सरल होता है।

4. वह रंगीन चित्रों वाला होता है।

Hindi Pedagogy mcq.10- कक्षा एक में लिखना……….से प्रारम्भ होता है।

1. वाक्य लिखने

2. शुरू से

3. अक्षर लिखने

4. चित्र बनाने

Hindi Pedagogy mcq for CTET Paper 1

Hindi Pedagogy mcq.11- भाषा कौषलों के बारे में आप किस विचार से सहमत हैं?

1. ये एक-दूसरे को प्रभावित नहीं करते।

2. ये सभी एकसाथ नहीं सीखे जा सकते।

3. ये एक निष्चित क्रम में सीखे जाते हैं।

4. ये एक-दूसरे के अन्तः सम्बन्धित होते हैं।

Hindi Pedagogy mcq.12- पाठ्य-पुस्तकों में रचनाएँ एक वातावरण निर्मित करती है और अभ्यास प्रश्न उन्हें……उनसे गहराई से…और व्यापक अनुभव-स्तर से……का मौका देते है।

1. परखने, जूझने, तादात्म्य

2. जानने, परखने, जुड़ने

3. परखने, जुड़ने, तादात्म्य

4. जानने, जूझने, जुड़ने

Hindi Pedagogy mcq.13- स्किनर के अनुसार

1. भाषा सीखना एक अत्यन्त जटिल प्रक्रिया है।

2. भाषा अनुकरण के द्वारा सीखी जाती है।

3. भाषा परिवेश से सीखी जाती है।

4. भाषा अन्तः क्रिया से सीखी जाती है।

Hindi Pedagogy mcq.14- प्राथमिक स्तर की पाठ्य-पुस्तक में दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढिए-

‘अगर तुम पापा की जगह होतीं तो ठेला कहॉ लगातीं? ऐसा तुमने कयों तय किया? यह प्रश्न किससे जुड़ा है?

1. चिन्तन क्षमता के विस्तार से

2. परिवार की जानकारी से

3. विभिन्न व्यवसायों से

4. अनुभवों की अभिव्यक्ति से

Hindi Pedagogy mcq.15- हिन्दी भाषा का आकलन करते समय आप किस बिन्दु को सर्वाधिक महत्व देंगे?

1. भाषा की संरचना

2. व्याकरण सम्मत भाषा

3. सहज अभिव्यक्ति

4. आलंकारिक भाषा

Hindi Pedagogy mcq.16- प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा का आकलन करने का उद्देश्य है

1. उसकी पठन क्षमता का आकलन

2. उसके भाषा-प्रयोग की क्षमता का आकलन

3. उसकी लेखन क्षमता का आकलन

4. उसकी बोलने की कुषलता का आकलन

Hindi Pedagogy mcq.17- इनमें से कौन-सा भाषा-आकलन में सबसे कम प्रभावी तरीका है?

1. कहानी कहना

2. कहानी लिखना

3. घटना-वर्णन

4. श्रुतलेख

Hindi Pedagogy mcq.18- आकलन की प्रक्रिया में केवल बच्चे की क्षमताओं का आकलन नहीं होता बल्कि शिक्षक की शिक्षण -प्रक्रिया का भी आकलन होता है। यह विचार-

1. पूर्णतः सही है

2. अंशतः सही है

3. पूर्णतः गलत है

4. निराधार है

Hindi Pedagogy mcq.19- रीमा ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली रितिका की भाषा-क्षमता, भाषा निष्पादन सम्बन्धी क्रमिक प्रगति का ब्यौरा उसके अभिभावकों को दिया ।

रीमा ने………के आधार पर यह जानकारी दी।

1. अवलोकन

2. पोर्टफोलियो

3. जॉच सूची

4. लिखित परीक्षा

Hindi Pedagogy mcq.20- पहली कक्षा में……भी लिखना के अर्न्तगत आता है।

1. वाक्य लिखना

2. शब्द लिखना

3. अक्षर बनाना

4. चित्र बनाना

Hindi Pedagogy mcq.21- प्राथमिक स्तर पर पढ़ना सीखने में सबसे कम महत्वपूर्ण है

1. अनुमान लगाना

2. सन्दर्भानुसार अर्थ

3. अक्षरों की पहचान

4. पढ़ने का उद्देष्य

Hindi Pedagogy mcq.22- ‘भाषा अर्जन क्षमता’ किसके साथ सम्बन्धित है

1. पियाजे

2. चॉमस्की

3. स्किनर

4. ब्रूनर

Hindi Pedagogy mcq.23- प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने में भाषा सम्बन्धी कौन-सा संसाधन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

1. कम्प्यूटर

2. बाल साहित्य

3. समाचार-पत्र

4. टेलीविजन

Hindi Pedagogy mcq.24- बच्चे अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हुए हिन्दी भाषा की कक्षा में अपनी बात कहते हैं। यह बात……..है।

1. स्वाभाविक

2. निन्दीय

3. विचारणीय

4. अनुचित

Hindi Pedagogy mcq.25- बहुभाषिकता हमारी पहचान भी है और हमारी…व… का अभिन्न अंग भी।

1. सभ्यता, संस्कृति

2. सभ्यता, साहित्य

3. संस्कृति, साहित्य

4. संस्कृति, चुनौतियों

Hindi Pedagogy mcq.26- प्राथमिक स्तर की पाठ्य -पुस्तक में कार्टून, भाषण, विज्ञापन आदि बच्चों के भाषा-क्षमता विकास में …….है।

1. सहायक

2. बाधक

3. निरर्धक

4. अनुपयोगी

Hindi Pedagogy mcq.27- पॉचवी कक्षा की सुहानी ‘पॉचों, किन्हें, ऑखें, दोनो’ आदि शब्द लिखती है। आप सुहानी के लेखन क्षमता के बारे में क्या कहेंगे?

1. वह अनुनासिक चिन्ह का प्रयोग बिलकुल नहीं जानती

2. वह अनुनासिक चिन्ह का प्रयोग के प्रति सजग है

3. वह अनुनासिक चिन्ह का प्रयोग के प्रति लापरवाह है

4. वह अनुनासिक चिन्ह के नियम का अति सामान्यीकरण करती है।

Hindi Pedagogy mcq.28- विद्यालय में भाषा शिक्षण के लिए कोई कार्यक्रम शुरू करते समय सबसे महत्वपूर्ण है

1. बच्चे की लिखित क्षमता को पहचानना

2. बच्चे की सहज भाषायी क्षमता को पहचानना

3. बच्चे की सहज मौखिक अभिव्यक्ति को पहचानना

4. बच्चे की पठन क्षमता को पहचानना

Hindi Pedagogy mcq.29- कई बार बच्चे जब स्कूल आते हैं तो दो या तीन भाषाओं को……और बोलने की क्षमता से लैस होते हैं।

1. पढ़ने

2. लिखने

3. रटने

4. समझने

Hindi Pedagogy mcq.30- किसी विषय को सीखने का मतलब है उसकी…….को सीखना, उसकी ………को सीखना।

1. अवधारणाओं, विषय-वस्तु

2. विषय-वस्तु, उपयोगी

3. अवधारणाओं, शब्दावली

4. शब्दावली, विषय

Hindi Pedagogy mcq

Hindi Pedagogy mcq.31- भाषा -कौशल के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

1. भाषा-कौशल एक क्रम में ही अर्जित किए जाते हैं

2. भाषा-कौशल एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं

3. भाषा-कौशल एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं

4. भाषा-कौशल एक क्रम में अर्जित किए जाते हैं

Hindi Pedagogy mcq.32- बच्चों के भाषा-प्रयोग में होने वाली ‘त्रुटियों’ के सम्बन्ध में कौन-सा कथन उचित नहीं है?

1. त्रुटियों का अर्थ नहीं है-शिक्षक में कमी

2. त्रुटियॉ सीखने की प्रक्रिया का एक पड़ाव हैं

3. त्रुटियों का अर्थ है-भाषा-अज्ञानता

4. त्रुटियॉ बच्चों की मदद का मार्ग तय करती है।

Hindi Pedagogy mcq.33- निम्न में से कौन-सा प्रश्न बच्चों के भाषा-आकलन की दृष्टि से सर्वाधिक उपयोगी है?

1. ‘ईदगाह’ कहानी की मुख्य घटनाएँ बताइए

2. ‘ईदगाह’ कहानी की मुख्य पात्र का नाम बताइए

3. ‘ईदगाह’ कहानी को अपनी भाषा में सुनाइए

4. ‘ईदगाह’ कहानी में हामिद ने क्या खरीदा?

Hindi Pedagogy mcq.34- बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता

1. जन्मजात होती है

2. अर्जित की जाती है

3. अनुकरणीय होती है

4. बिल्कुल भी नहीं होती

Hindi Pedagogy mcq.35- बच्चों के भाषा सीखने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

1. सुन्दर लिखना

2. मानक वर्तनी

3. शुद्ध उच्चारण

4. बातचीत करना

Hindi Pedagogy mcq.36- प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखन-सिखाने का अर्थ है

1. आलंकारिक भाषा का प्रयोग

2. वर्णमाला सीखना

3. भाषा का प्रभावी प्रयोग

4. साहित्य की रचना

Hindi Pedagogy mcq.37- ‘बच्चे सामाजिक अन्तः क्रिया से भाषा सीखते हैं।’ यह विचार किसका है?

1. पैवलॉव

2. वाइगोत्स्की

3. जीन पियाजे

4. स्किनर

Hindi Pedagogy mcq.38- प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा-विकास की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है

1. पत्रिका

2. पाठ्य-पुस्तक

3. समाचार-पत्र

4. बाल-साहित्य

Hindi Pedagogy mcq.39- भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में मुख्य अन्तर का आधार है

1. साक्षरता

2. पाठ्य सामग्री

3. भाषा-परिवेश

4. प्रश्नावली

Hindi Pedagogy mcq.40- प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा के आकलन में आप सर्वाधिक महत्व किसे देंगे?

1. पोर्टफोलियो

2. लिखित परीक्षा

3. जॉच सूची

4. प्रश्नावली

Hindi Pedagogy mcq.41- पढ़ने की प्रक्रिया में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है

1. प्रवाह

2. अक्षर-ज्ञान

3. अर्थ

4. गति

Hindi Pedagogy mcq.42- बच्चों को लिखना सिखाने में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है

1. काव्यात्मक भाषा

2. विचारों की अभिव्यक्ति

3. सुन्दर लेखन

4. वर्तनी की शुद्धता

Hindi Pedagogy mcq.43- प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए पाठ्य-पुस्तक के निर्माण में आप सर्वाधिक महत्वपूर्ण किसे मानते है?

1. भाषा का विविध गद्य साहित्य

2. प्रसिद्ध लेखक

3. प्रसिद्ध रचनाएँ

4. भाषा की विभिन्न रंगतें

Hindi Pedagogy mcq.44- बहुभाषिक कक्षा में मातृभाषा के प्रयोग को

1. अनदेखा कर दिया जाना चाहिए

2. अस्वीकार किया जाना चाहिए

3. स्वीकार किया जाना चाहिए

4. अधिक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए

Hindi Pedagogy mcq.45- भाषा सीखने-सिखाने में सर्वाधिक महत्पवूर्ण है

1. संचार माध्यमों का प्रयोग

2. अभिभावकों का साक्षर होना

3. भाषा-शिक्षक का भाषा-ज्ञान

4. भाषा का समृद्ध परिवेश

Hindi Pedagogy mcq.46- प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा सिखाने के लिए सबसे अधिक जरूरी है

1. कक्षा में लिखित आकलन

2. भाषा शिक्षक का भाषा-ज्ञान

3. कक्षा में रंगीन पाठ्य-पुस्तकें

4. कक्षा में प्रिण्ट समृद्ध परिवेश

Hindi Pedagogy mcq.47- बच्चे बोल-चाल की भाषा का अनुभव लेकर विद्यालय आते हैं। इसका निहितार्थ है कि

1. बच्चों के भाषायी अनुभवों को कक्षा के बाहर रखा जाए

2. बच्चों को बोल-चाल की भाषा न सिखाई जाए

3. बच्चों की बोल-चाल की भाषा को सुधारा जाए

4. बच्चों के भाषायी अनुभवों का उचित प्रयोग किया जाए

Hindi Pedagogy mcq.48- भाषा सीखने-सिखाने में आप किसे सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं?

1. बाल साहित्य

2. संज्ञानात्मक विकास

3. सामाजिक अन्तःक्रिया

4. दृष्य-श्रव्य सामग्री

Hindi Pedagogy mcq.49- हिन्दी भाषा शिक्षक का यह प्रयास होना चाहिए कि वे

1. बच्चों को शिक्षाप्रद बाल साहित्य पढ़ने के भरपूर अवसर दे

2. बच्चों की भाषा सम्बन्धी सहज रचना शक्ति को बढ़ने के अवसर दें

3. बच्चों की मातृभाषा के स्थान पर हिन्दी भाषा को ही कक्षा में स्थान दें

4. बच्चों द्वारा मानक भाषा का ही प्रयोग करने के लिए अवसर दें

Hindi Pedagogy mcq.50- कक्षा पॉच के बच्चों के भाषा आकलन के सन्दर्भ में आप किस सवाल को सबसे कमजोर मानते है।

1. ‘ईदगाह कहानी में हामिद ने मेले में क्या खरीदा?

2. केशव सबसे क्या कहता होगा? कल्पना करके केशव के शब्दों में लिखो

3. यदि इला तुम्हारे स्कूल में आए तो उसे किन-किन कामों में परेशानी होगी?

4. अपने दोस्तों से पूछकर पता करो कि कौन किस बात से घबराता है

हिंदी शिक्षाशास्त्र प्रश्न

Hindi Pedagogy mcq.51- ………भाषा का अति महत्वपूर्ण प्रकार्य है।

1. लेखन

2. सुनना

3. अक्षर-ज्ञान

4. सम्प्रेषण

Hindi Pedagogy mcq.52- सुनने और लिखने की कुषलता का आकलन करने का सबसे अच्छा तरीका है

1. सुनी गई कहानी को शब्दशः लिखना

2. कविता सुनना और शब्दशः लिखना

3. कविता सुनकर प्रश्नों के उत्तर लिखना

4. सुनी गई कहानी का अपने शब्दों में लिखना

Hindi Pedagogy mcq.53- सार्थक पढ़ते समय कभी-कभी वाक्यों, शब्दों की पुनरावृत्ति करता है। यह भाषायी व्यवहार दर्शाता है कि

1. उसे लम्बे शब्दों को पढ़ने में कठिनाई होती है

2. वह पढ़ने में अधिक समय लेता है

3. वह अटक-अटक कर ही पढ़ सकता है

4. वह समझ के साथ पढ़ने की कोशिश करता है

Hindi Pedagogy mcq.54- हिन्दी भाषा में आकलन का उद्देश्य नहीं है

1. बच्चों की भाषागत त्रृटियों की ही पहचान करना

2. बच्चों की भाषा प्रगति को अभिभावकों और अन्य शिक्षकों को बताना

3. भाषा सीखने के सन्दर्भ में प्रत्येक बच्चे की विशेष आवश्यकता की पहचान करना

4. भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को उन्नत बनना

Hindi Pedagogy mcq.55- आपके विचार से प्राथमिक स्तर पर उत्कृष्ट लेखन कार्य का उदाहरण है

1. किसी ऑखों-देखी घटना का लिखित वर्णन करना

2. छुट्टियॉ कैसे मनाई?’ इस विषय पर अनुच्छेद लिखना

3. ’मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अनुच्छेद लिखना

4. पाठ्य-पुस्तक से इतर कठिन शब्दों का श्रुतलेखन

Hindi Pedagogy mcq.56- भाषा सीखने के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है?

1. बच्चे विभिन्न संचार माध्यमों से ही भाषा खींचते है

2. बच्चों में भाषा अर्जित करने की जन्मजात क्षमता होती है

3. बच्चों में भाषा अर्जित करने की जन्मजात क्षमता नहीं होती

4. बच्चे विद्यालय आकर ही भाषा सीखते हैं

Hindi Pedagogy mcq.57- डिस्ग्राफिया से प्रभावित बच्चों को मुख्य रूप से……में कठिनाई होती है।

1. लिखने

2. सुनने

3. बोलने

4. पढ़ने

Hindi Pedagogy mcq.58- प्राथमिक स्तर की हिन्दी भाषा की पाठ्य-पुस्तक में आप किस सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानते हैं?

1. हिन्दी भाषा को विविध रूप देने वाली रचनाएँ

2. बहुत प्रसिद्ध लेखकों की प्रसिद्ध रचनाएँ

3. नैतिक मूल्यों वाली कहानी- कविताएँ

4. बहुतायत में दिए गए अभ्यास कार्य

Hindi Pedagogy mcq.59- बहुभाषिक कक्षा में बच्चों की भाषाएँ

1. भाषा सीखने की प्रक्रिया को बाधित करती हैं

2. संसाधन के रूप में कार्य कर सकती हैं

3. शिक्षक के लिए बेहद जटिल चुनौती है

4. आकलन की प्रक्रिया को बाधित करती हैं

Hindi Pedagogy mcq.60- भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में अन्तर का मुख्य आधार है

1. भाषा की जटिल संरचनाएँ

2. भाषा की पाठ्य- पुस्तके

3. भाषा की लिखित आकलन

4. भाषा का उपलब्ध परिवेश

Hindi Pedagogy mcq.61- पूरी पाठ्यचर्या में ……..में भाषा की भूमिका की अनदेखा नहीं किया जा सकता।

1. मूल्य-निर्माण

2. ज्ञान-निर्माण

3. व्याकरण-निर्माण

4. आकलन-निर्माण

Hindi Pedagogy mcq.62- प्राथमिक कक्षाओं के भाषा-शिक्षक होने के नाते आपकी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है

1. बच्चे की भाषायी क्षमता के विकास के लिए तरह-तरह के अवसर जुटाना

2. बच्चों को वाद-विवाद के लिए तैयार करना

3. विद्यार्थियों को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए तैयार करना

4. कक्षा में पाठ्य-पुस्तक का अच्छी तरह से निर्वाह करना

Hindi Pedagogy mcq.63- दूसरी कक्षा में पढनें वाला रोहित हिन्दी की कक्षा में अपनी मातृभाषा में बात करता है। आप क्या करेंगे?

1. उसकी भाषा को समझने की कोशिश करेंगे

2. बाकी बच्चों से उसकी भाषा सीखने के लिए कहेंगे

3. उसे डाटेंगे कि वह कक्षा में मातृभाषा का प्रयोग न करें

4. उसे बिल्कुल अनदेखा कर पढ़ाते रहेंगे

Hindi Pedagogy mcq.64- ‘पढ़ना’ सीखने के लिए कौन-सा उपकौशल अनिवार्य नहीं हैं?

1. भावनात्मक सम्बन्ध

2. वर्णमाला याद करने का कौशल

3. अनुमान लगाने का कौशल

4. भाषा की संरचना की समझ

Hindi Pedagogy mcq.65- द्विभाषिक बच्चे…. विकास, सामाजिक सहिष्णुता और…….चिन्तन में अपेक्षाकृत बेहतर होते हैं।

1. संज्ञानात्मक, सीमित

2. संज्ञानात्मक, विस्तृत

3. संक्रियात्मक, सीमित

4. संक्रियात्मक, केन्द्रिक

Hindi Pedagogy mcq.66- निम्नलिखित में से किसके अभाव में हम पढ़ नहीं सकते?

1. लिपि से परिचय

2. बारहखड़ी से परिचय

3. वर्णमाला की क्रमबद्धता का ज्ञान

4. संयुक्ताक्षरों की पहचान

Hindi Pedagogy mcq.67- भाषा और विचार के सम्बन्धों की चर्चा में अग्रणी है

1. पियाजे

2. स्किनर

3. चॉम्स्की

4. वाइगोत्स्की

Hindi Pedagogy mcq.68- सिद्धार्थ की मॉ ने अपने परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे घर में एक ही भाषा का प्रयोग करें जिससे कि सिद्धार्थ का भाषायी विकास ठीक से हो सके। उनके बारे में आप क्या कहेंगे?

1. वह सिद्धार्थ को समृद्ध भाषिक परिवेश से वंचित कर रही है

2. वह सिद्धार्थ के भाषिक परिवेश में किसी प्रकार का अवरोध नहीं चाहती

3. वह सिद्धार्थ के भाषायी विकास के लिए विशेष प्रयत्न कर रही हैं

4. वह भाषा-अर्जन के सिद्धान्तों की गहरी समझ रखती है

Hindi Pedagogy mcq.69- प्राथमिक स्तर पर भाषा-शिक्षण के सन्दर्भ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है कि बच्चे

1. लिखी/छपी सामग्री का अर्थ समझ सकें

2. लिखी/छपी सामग्री को बोल-बोलकर पढ़ सकें

3. अक्षरों को जोड़-जोड़कर पढ़ सकें

4. शब्दों को जोड़-जोड़कर वाक्य पढ़ सकें

Hindi Pedagogy mcq.70- प्राथमिक स्तर पर लेखन क्षमता के सन्दर्भ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है

1. वर्तनी

2. मौलिक विचार

3. श्रुतलेख

4. सुलेख

Hindi Pedagogy mcq.71- निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि श्रवण एवं वाचन कौशलों के विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होगी?

1. रेडियो समाचार सुनाना

2. कहानी सुनाकर उस पर बच्चों की प्रतिक्रिया जानना

3. हावभाव के साथ कविता बुलवाना

4. प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित करना

Hindi Pedagogy mcq.72- वाणी…होती है और लिखित भाषा की तुलना में काफी तेजी से बदलती रहती है।

1. गौण

2. स्थिर

3. अस्थायी

4. स्थायी

Hindi Pedagogy mcq.73- ‘बहुभाशी कक्षा’ से तात्पर्य है

1. जिस कक्षा में प्रत्येक कम-से-कम दो भाषाओं में पाठ्य पुस्तक उपलब्ध हो

2. जिस कक्षा में प्रत्येक बच्चे के घर की बोली को सम्मान दिया जाता हो

3. जहॉ बहुत-सी भाषाओं का अध्यापन किया जाता है

4. जिस कक्षा के शिक्षक/ शिक्षिका दो या दो से अधिक भाषाएँ पढ़-लिख सकते हों

Hindi Pedagogy mcq.74- संज्ञान के स्तर पर विकसित …अन्य भाषाओं में आसानी से अनुदित होती रहती है।

1. ज्ञान क्षमता

2. व्याकरण क्षमता

3. तर्क क्षमता

4. भाषा क्षमता

Hindi Pedagogy mcq.75- भाषा-शिक्षण को…सन्दर्भ में रखकर देखने की आवश्यकता है।

1. आर्थिक

2. सांस्कृतिक

3. नैतिक

4. बहुषायी

Hindi Pedagogy mcq.76- भाषा सीखने का उद्देष्य है

1. प्रत्येक स्थिति में भाषा का प्रयोग कर पाना

2. आदेश- निर्देश दे पाना और सुन पाना

3. दूसरों की बातों को समझ पाना

4. अपने मन की बात कह पाना

Hindi Pedagogy mcq.77- ‘बच्चों के भाषायी विकास’ में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।’ यह विचार किसका है?

1. पियाजे

2. स्किनर

3. चॉम्स्की

4. वाइगोत्स्की

Hindi Pedagogy mcq.78- विद्यार्थियों का भाषायी विकास समग्रता से हो सके, इसके लिए सबसे उपयुक्त अनुशंसा होगी

1. शब्दकोश एवं विश्वकोश के प्रयोग की

2. भाषा प्रयोग के विविध अवसरों की

3. सतत् एवं व्यापक आकलन की

4. सर्वोत्कृष्ट पाठ्य-पुस्तकों की

Hindi Pedagogy mcq.79- लिखित भाषा का प्रयोग

1. केवल प्रतिवेदन-लेखन के लिए किया जाता है

2. कार्यालयी कार्ये के लिए ही किया जाता है

3. अपनी अभिव्यक्ति के लिए किया जाता है

4. केवल साहित्य सृजन के लिए किया जाता है

Hindi Pedagogy mcq.80- भाषा की कक्षा में भाषायी खेलों का आयोजन मुख्यतः

1. भाषा सीखने की प्रक्रिया में स्वाभाविकता लाता है

2. आकलन का काम करता है

3. रोचकता और जोश लाता है

4. अध्यापक के काम को सरल बनाता है

Hindi Pedagogy mcq.81- कविता-कहानियों पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का उद्देश्य

1. भाषा की विभिन्न छआओं का अनुभव कराना है

2. कल्पनाशीलता का पोषण करना मात्र है

3. भाषा सीखने का आकलन करना मात्र है

4. साहित्य के प्रति बच्चों की रूचि जाग्रत करना है

Hindi Pedagogy mcq.82- भाषा का अस्तित्व एवं विकास…. के बाहर नहीं हो सकता।

1. परिवार

2. साहित्य

3. समाज

4. विद्यालय

Hindi Pedagogy mcq.83- किसी समावेषी कक्षा में कौन-सा कथन भाषा शिक्षण के सिद्धान्तों के अनुकूल है?

1. प्रिन्ट-समृद्ध माहौल भाषा सीखने में मदद करता है

2. बच्चे अपने अनुभवों के आधार पर भाषा के नियम नहीं बना पाते

3. भाषा विद्यालय में रहकर अर्जित की जाती है

4. व्याकरण के नियमों का ज्ञान भाषा-विकास की गति त्वरित करता है

Hindi Pedagogy mcq.84- प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों के भाषा-शिक्षण के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है?

1. सतत रूप से की जाने वाली टिप्पणियॉ एवं अनवरत अभ्यास भाषा सीखने में रूचि उत्पन्न करते हैं

2. बच्चे समृद्ध भाषिक परिवेश में सहज रूप से स्वतः भाषा में सुधार कर सकते है।

3. बच्चों की भाषाई संकल्पनाओं और विद्यालय के भाषाई परिवेश में विरोधाभासी भाषा सीखने में मदद करता है

4. बच्चे भाषा की जटिल और समृद्ध संरचनाओं का ज्ञान विद्यालय में ही अर्जित करते हैं

Hindi Pedagogy mcq.85- प्राथमिक स्तर की कक्षा में भिन्न-भिन्न प्रान्तों के अलग-अलग भाषा बोलने वाले बच्चों का नामांकन हुआ है। ऐसी स्थिति में भाषा की कक्षा बच्चों के भाषायी विकास के सन्दर्भ में

1. जटिल चुनौती के रूप में सामने आती है

2. अवरोध ही प्रस्तुत करती है

3. बहुत बड़ी समस्या बन जाती है

4. अनमोल संसाधन के रूप में कार्य करती है

Hindi Pedagogy mcq.86- पहली कक्षा की भाषा अध्यापिका अपने एक विद्यार्थी के भाषायी विकास के सम्बन्ध में चिन्तित है, क्योंकि

1. विद्यार्थी पठन-पाठन में रूचि प्रदर्षित नहीं करता है

2. विद्यार्थी को घर पर बात करने के बहुत कम अवसर मिलते है

3. विद्यार्थी के माता और पिता की मातृभाषा अलग-अलग है

4. विद्यार्थी अपने साथियों से बहुत झगड़ता है

Hindi Pedagogy mcq.87- बच्चों के बोलना-सीखने के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है?

1. सभी बच्चों की ‘बोलना’ सीखने की गति समान होती है

2. निर्धन परिवारों में बच्चों की ‘बोलना’ सीखने की गति धीमी होती है

3. बड़े परिवार में बच्चों की बोलना सीखने की गति तेज होती है

4. कहन-सुनने के अधिक-से अधिक अवसर मिलने पर बच्चे बोलना सरलता से सीखते हैं

Hindi Pedagogy mcq.88- विद्यालय/कक्षा में समृद्ध भाषायी परिवेश से तात्पर्य है

1. मुख्य धारा की भाषा सुनने के अधिक-से-अधिक अवसर

2. बोलने-सुनने, पढने-लिखने के अधिक-से-अधिक अवसर

3. एक से अधिक भाषाओं के शब्दकोश की उपलब्धता

4. अध्यापक को एक से अधिक भाषाओं की जानकारी

Hindi Pedagogy mcq.89- अपने विद्यार्थियों के भाषा सम्बन्धी क्रमिक विकास का आकलन करने के लिए आपकी निर्भरता मुख्य रूप से किस पर है?

1. पोट्रफोलियो के अवलाकन पर

2. मौखिक कार्य करवाने पर

3. गृहकार्य की उत्तर-पुस्तिकाओं के अवलोकन पर

4. कक्षाकार्य के अवलोकन पर

Hindi Pedagogy mcq.90- आपके विद्यार्थी पाठ में आए नवीन/अपरिचित शब्दों के अर्थ जान सकें, इसके लिए आप

1. पाठ के अन्त में दिए गए ‘शब्दार्थ’ देखने के लिए कहेगी

2. शब्दकोश देखना सिखाएगी

3. शब्द का अर्थ लिखकर बतॉएगी

4. पाठ के सन्दर्भ में अर्थ समझने की स्थिति पैदा करेंगी

Hindi Pedagogy mcq.91- भाषा सीखने की कौन-सी विधि मातृभाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सीखने में सहायक होती है?

1. अनुवाद विधि

2. द्विभाशी विधि

3. अप्रत्यक्ष विधि

4. प्रत्यक्ष विधि

Hindi Pedagogy mcq.92- भाषा-शिक्षण में खेल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि

1. भाषा-शिक्षक को कम श्रम करना पड़ता है

2. खेल भाषा को विस्तार देते हैं

3. खेल में आनन्द आता है

4. खेल में शारीरिक विकास होता है।

Hindi Pedagogy mcq.93- पाठ के अन्त में अभ्यास और गतिविधियों का उद्देष्य …. नहीं है।

1. भाषा का विस्तार करना

2. सृजनात्मकता का विकास करना

3. बच्चों को अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करना

4. प्रश्नों के उत्तर सरलता से याद करवाना

Hindi Pedagogy mcq.94- पठन-पाठन के अन्त में ऐसे अभ्यास एवं गतिविधियॉ हों, जो

1. सरल भाषा वाले हों

2. बच्चों को स्वयं कुछ करने और सीखने का अवसर प्रदान करें

3. केवल पाठ से ही सम्बन्धित हों

4. पाठ पर बिलकुल आधारित न हों

Hindi Pedagogy mcq.95- भाषा-शिक्षण में बालक में मौखिक कौशल के विकास के लिए……सबसे कम महत्वपूर्ण है।

1. किसी विषय पर चर्चा करना

2. बच्चों की बात को धैर्य से सुनना

3. प्रश्नों के उत्तर पूछना

4. अपनी बात कहने का पूरा मौका देना

Hindi Pedagogy mcq.96- भाषा सीखने में मातृभाषा का व्याघात

1. आंशिक रूप से होता है

2. पूर्ण रूप से होता है

3. नहीं होता है

4. होता है

Hindi Pedagogy mcq.97- भाषायी कौषलों के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सत्य है?

1. भाषायी कौशल एकसाथ सीखे जाते हैं, क्रम से नहीं

2. भाषायी कौशल एक-दूसरे से स्वतन्त्र होते हैं

3. भाषायी कौशल एक क्रम से सीखे जाते हैं

4. भाषायी कौशल एक-दूसरे को प्रभावित नहीं करते

Hindi Pedagogy mcq.98- भाषा सीखने में होने वाली त्रुटियों के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

1. त्रुटियॉ, सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का अभिन्न अंग हैं

2. त्रुटियॉ अस्थायी होती हैं

3. भाषा सीखने में होने वाली त्रुटियॉ स्थायी होती हैं

4. भाषा सीखने में होने वाली त्रुटियाफ यह समझने में मदद करती हैं कि बच्चे के मस्तिष्क में क्या चल रहा है

Hindi Pedagogy mcq.99- एक प्राथमिक शिक्षक के रूप में आप सतत् और व्यापक आकलन करते समय किसे सर्वोपरि मानते हैं?

1. कठिन शब्दों का श्रुतलेखन

2. लिखित प्रश्न-पत्र

3. पाठ से देखकर सुलेख लिखना

4. बच्चों द्वारा विभिन्न सन्दर्भों में भाषा-प्रयोग की क्षमता

Hindi Pedagogy mcq.100- प्राथमिक स्तर पर बच्चों की पठन क्षमता का आकलन करने में किस प्रकार की सामग्री सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

1. आतंकवाद पर आधारित निबन्ध

2. बाल साहित्य की कोई संवादात्मक कहानी

3. पाठ्य-पुस्तक

4. औपचारिक पत्र

Leave a comment