पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं,100 पर्यायवाची शब्द हिंदी में

जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे, नदी का पर्यायवाची शब्द- सरिता, तटिनी, आपगा, तरंगिनी, निम्नगा, निर्झरिणी हैं।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा

हिन्दी भाषा में अनेक शब्द ऐसे हैं जो समान अर्थ देते हैं, उन्हें समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं। पर्याय का सामान्य अर्थ होता है समान, इस प्रकार पर्यायवाची शब्द का सामान्य-सा अर्थ होता है, समान अर्थवाला शब्द।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्दों की सूची

कमल का पर्यायवाची शब्द– सरोज, उत्पल, कंज, पंकज, नीरज, अरविन्द, अंबुज

बादल का पर्यायवाची शब्द– घन, जलद, जलधर, नीरद, पयोद, मेघ, वारिद, वारिधर।

सूर्य का पर्यायवाची शब्द– दिनकर, दिवाकर, रवि, भानु, भास्कर, अर्क, तरणि, पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड।

पेड़ का पर्यायवाची शब्द- तरू, द्रुम, वृक्ष, पादप, रूक्ष।

आकाश का पर्यायवाची शब्द- नभ, अम्बर, गगन, व्योम, अनन्त, अंतरिक्ष, आसमान, शून्य

पानी का पर्यायवाची शब्द- जल, नीर, पयस, पानीय, मेघपुष्प, वारि, सलिल, सारंग।

रात का पर्यायवाची शब्द- निशा, क्षया, रैन, रात्रि, यामिनी, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी।

राजा का पर्यायवाची शब्द– भूपाल, नरेश, नरपाल, महीप, राव, नरेन्द्र, नृप, नरनाह।

फूल का पर्यायवाची शब्द– पुष्प, कुसुम, सुमन, गुल, प्रसून।

घर का पर्यायवाची शब्द- आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन।

समुद्र का पर्यायवाची शब्द- जलधि, उदधि, पयोधि, नदीश, वारिधि।

पर्वत का पर्यायवाची शब्द- पहाड़, गिरी, शैल, अचल, नग, भूधर, महिधर, धराधर।

चन्द्रमा का पर्यायवाची शब्द- राशि, चंद्र, राकेश, शंशाक, मयंक, रजनीश, सुधांशु।

दिन का पर्यायवाची शब्द- दिन, दिवा, दिवस, वासर।

जंगल का पर्यायवाची शब्द- विपिन, कानन, अरण्य, वन।

आग का पर्यायवाची शब्द- पावक, ज्वाला, अनल, दहन, वैश्वानर, धूम्रकेतू, कृशानु, जातदेव, आग।

पक्षी का पर्यायवाची शब्द- विहग, विहंग, खग, पखेरू, परिन्दा, द्विज, पतंग।

पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द- भू, भूमि, धरा, धरती, धरणी, धरित्री, जगती, क्षिति, वसुधा, अवनि, मैदिनी, वसुन्धरा, उर्वी।

जल का पर्यायवाची शब्द– नीर, वारि, अंबु, सलिल, पय, उदक, तोय।

पत्नी का पर्यायवाची शब्द- कान्ता, भार्या, वल्लभ, अद्र्धांगिनी, त्रिया, वामा, दारा,गृहिणी, बहू, वधू, कलत्र, तिय, प्राणप्रिया, जाया।

हवा का पर्यायवाची शब्द- पवन, समीर, अनिल, वात, मारूत।

पिता का पर्यायवाची शब्द- जनक, तात, पितृ, बाप।

हाथी का पर्यायवाची शब्द– कुंजर, गज, हस्ति, करि, नाग, मतंग, दन्ती, वारण।

आंख का पर्यायवाची शब्द– नयन, नेत्र, दृग, लोचन, चक्षु, अक्षि

अमृत का पर्यायवाची शब्द- सुधा, पीयूष, सोम, मधु, अमिय

पहाड़ का पर्यायवाची शब्द- पर्वत, गिरी, शैल, अचल, नग, भूधर, महिधर, धराधर।

सागर का पर्यायवाची शब्द– जलधि, उदधि, पयोधि, समुद्र, नदीश, वारिधि।

संसार का पर्यायवाची शब्द– लोक, जग, जहान, जगत, विश्व।

असुर का पर्यायवाची शब्द- दैत्य, दानव, दनुज, राक्षस, रजनीचर

अरण्य का पर्यायवाची शब्द- वन, कानन, जंगल, विपिन, अटवी, दाव

अतिथि का पर्यायवाची शब्द- अभ्यागत, आगंतुक, मेहमान, पाहुना।

अंधकार का पर्यायवाची शब्द- तम, तिमिर, तमस, अॅधेरा।

अश्व का पर्यायवाची शब्द- घोटक, घोड़ा, वाजि, सैंधव, हय, तुरंग।

इच्छा का पर्यायवाची शब्द– आकांक्षा, अभिलाषा, मनोरथ, स्पृहा, चाह, कामना, ईहा, वासना।

उचित का पर्यायवाची शब्द– ठीक, मुनासिब, वाजिब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।

उजाला का पर्यायवाची शब्द– प्रकाश, रोशनी, चाँदनी।

उत्कर्ष का पर्यायवाची शब्द– समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उम्दा।

उत्पत्ति का पर्यायवाची शब्द- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय।

उपाय का पर्यायवाची शब्द- युक्ति, साधन, तरकीब, यत्न, प्रयत्न।

औरत का पर्यायवाची शब्द- स्त्री, जोरू, घरनी, घरवाली।

कपड़ा का पर्यायवाची शब्द- चीर, बसन, पट, अम्बर, वस्त्र।

कामदेव का पर्यायवाची शब्द– काम, मदन, मनोज, मयन, अनंग, पंचशर, मन्मथ, रतिपति, मनसिज, पुष्पधन्वा, स्मर, मीनकेतु, मकरध्वज।

किरण का पर्यायवाची शब्द- रश्मि, मयूख, मरीचि, अंशु, कर, ज्योति, दीप्ति, प्रभा।

कुबेर का पर्यायवाची शब्द- अनद, यक्षराज, धनाधिप, किन्नरेश, राजराज।

कोकिल का पर्यायवाची शब्द- कोयल, पिक, बसन्तदूत, कोकिला, परभूत।

काक का पर्यायवाची शब्द– कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।

खग का पर्यायवाची शब्द- विहग, विहंग, पक्षी, द्विज, चिड़िया, पंछी, शकुनि, पखेरू।

खून का पर्यायवाची शब्द- रक्त, लहू, शोणित, रूधिर।

गंगा का पर्यायवाची शब्द– सुरसरि, सुरसरिता, अमरतरंगिनी, भागीरथी, मंदाकिनी, देवनदी, देवपगा, त्रिपथगा, विष्णुपदी, नदीशवरी।

गणेश का पर्यायवाची शब्द- गणपति, गजबदन, गजानन, लम्बोदर, एकदन्त, भवानीनन्दन, वक्रतुण्ड, गौरीसुत, मोदकप्रिय, विनायक।

गरूड़ का पर्यायवाची शब्द– खगेश, पन्नगरि, उदगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, विषमुख।

गाय का पर्यायवाची शब्द – गौ, धेनु, सुरभि, गौरी, भद्रा, दोग्धी।

घास का पर्यायवाची शब्द– तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद।

चतुर का पर्यायवाची शब्द– विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य।

चोर का पर्यायवाची शब्द- खनक, दस्यु, साहसिक, रजनीचर, मोषक।

छवि का पर्यायवाची शब्द- शोभा, सौंदर्य, कांति, प्रभा।

छोर का पर्यायवाची शब्द- नोक, कोर, किनारा, सिरा।

जनकी का पर्यायवाची शब्द- सीता, वैदेही, जनकसुता, जनकतनया, जनकात्मजा।

तामरस का पर्यायवाची शब्द- कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर।

तीर का पर्यायवाची शब्द- शर, बाण, सायक, नाराच,शिलीमुख।

तोता का पर्यायवाची शब्द- शुक्र, कीर, सुआ, सुग्गा, रक्ततुण्ड,दाड़िमप्रिय।

दुर्गा का पर्यायवाची शब्द- चण्डिका, सिंहवाहिनी, कालिका, कल्याणी, कुमारी,कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी।

देव का पर्यायवाची शब्द- अमर, देवता, सुर, निर्जर, वृन्दारक, आदित्य।

द्रव्य का पर्यायवाची शब्द- धन, सम्पत्ति, दौलत, विभूति, सम्पदा, वित्त।

धनुष का पर्यायवाची शब्द- धनु, कोदण्ड, शरासन, पिनाक, सारंग,चाप, कमान।

नव का पर्यायवाची शब्द- नौका, पतंग, तरणि, बेड़ा, नैया, तरी, जलयान।

पर्वाती का पर्यायवाची शब्द- गौरी, गिरिजा, उमा, शैलसुता, ईश्वरी, शिवा, भवानी, अर्पणा, दुर्गा, आर्या, अम्बिका।

पुत्र का पर्यायवाची शब्द- बेटा, सुत, तनय, आत्मज, नन्दन, पूत, नन्द।

पुत्री का पर्यायवाची शब्द- बेटी, सुता, तनया, आत्मजा, नन्दिनी, तनुजा, दुहिता।

बिजली का पर्यायवाची शब्द- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, विद्युत, बाजुरा, क्षणप्रभा, घनवल्ली।

बलदेव का पर्यायवाची शब्द- बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मसूली, राहिणेय।

बहुत का पर्यायवाची शब्द- अनेक, अतीव, अति, बहुल, प्रयुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य।

ब्राहम्ण का पर्यायवाची शब्द– द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, भूमिसुर, भूमिदेव।

मदिरा का पर्यायवाची शब्द- शराब, मद्य, मधु, हाला, आसव, वारूणी, सुरा।

मनुष्य का पर्यायवाची शब्द- नर, मानव, मनुज, मानुष, जन, आदमी।

महादेव का पर्यायवाची शब्द- शिव, शम्भू, शंकर, कैलाशनाथ, उमापति, त्रिलोचन, महेश, आशुतोष, चन्द्रशेखर, पशुपति।

मेघ का पर्यायवाची शब्द- घन, बादल, वारिद, नीरद, अम्बुद, पयोद, जलधर, वारिधर, पयोधर, जलजीवन, अभ्र।

पर्यायवाची शब्द के MCQ

Question.1- ‘चाँद’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

A. विधु

B. सुधाकर

C. भानु

D. निशाकर

Ans- C. भानु

Question.2- ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द है-

A. हस्ती

B. मीन

C. घोड़ा

D. सूत

Ans- C. घोड़ा

Question.3-  ‘कृषक’ का पर्यायवाची शब्द है-

A. किसान

B. रंक

C. संन्यासी

D. वीर

Ans- A. किसान

Question.4- ‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है

A. अम्बर

B. गगन

C. आसमान

D. पावक

Ans- D. पावक

Question.5-  पावक का पर्यायवाची शब्द है-

A. अंगारा

B. हुताशन

C. लपट

D. ज्वाला

Ans- B. हुताशन

Question.6- कमल का पर्यायवाची शब्द है-

A. रजनीगंधा

B. गुलाब

C. अम्बुज

D. मल्लिका

Ans- C. अम्बुज

Question.7- गणेश का पर्यायवाची शब्द है-

A. नरेश

B. सुरेश

C. गजानन

D. दिनेश

Ans- C. गजानन

Question.8- दिन का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

A. दिवस

B. दीन

C. वार

D. बासर

Ans- B. दीन

Question.9- पहाड़ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

A. पर्वत

B. भूधर

C. शैवाल

D. नग

Ans- C. शैवाल

Question.10- घोड़ा का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

A. अश्व

B. घोटक

C. हय

D. कटक

Ans- D. कटक

Question No. 11-20 पर्यायवाची शब्द के आंसर कमेंट बॉक्स में दीजिये

Question.11- पवन का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

A. वात

B. अनल

C. वायु

D. समीर

Question.12- आकाश का पयार्यवाची शब्द है-

A. दृग

B. विप्र

C. व्योम

D. हृय

Question.13- फूल का पर्याय वाची शब्द नहीं है-

A. सुमन

B. कुसुम

C. पुष्प

D. तनुजा

Question.14- सूर्य का अपर्यायवाची शब्द है-

A. दिनकर

B. दिवाकर

C. सूरज

D. महेन्द्र

Question.15- अंधकार का पर्यायवाची शब्द है-

A. पंक

B. आतंक

C. तिमिर

D. घन

Question.16- शिव का पर्यायवाची शब्द है-

A. पिनाकी

B. लम्बोदर

C. पिपासु

D. पिनाक

Question.17- चन्द्रमा का पर्यायवाची शब्द है-

A. दिवाकर

B. निशि

C. मार्तंड

D. शशि

Question.18- पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द है-

A. रत्नगर्भा

B. हिरण्यगर्भा

C. वसुमती

D. स्वर्णमयी

Question.19- दिनकर का पर्यायवाची शब्द है-

A. निशाचर

B. प्रभाकर

C. सुधाकर

D. विभाकर

Question.20- आँख का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

A. चक्षु

B. लोचन

C. अक्षि

D. दृष्टि

यह भी पढ़ें

समास किसे कहते हैं समास के भेद उदाहरण सहित लिखिए

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के भेद उदाहरण सहित लिखिए

Leave a comment