विराम चिन्ह किसे कहते हैं, विराम चिन्ह के प्रकार उदाहरण सहित

किसी भी भाषा को बोलते, पढ़ते या लिखते समय या किसी कथन को समझने के लिए अथवा भावों को स्पष्ट करने के लिए वाक्यों के बीच में या अंत में थोड़ा रूकना होता है और इसी रूकावट का संकेत देने वाले लिखित चिन्ह विराम चिन्ह कहलाते हैं।

Table of Contents

विराम चिन्ह की परिभाषा

विराम का शाब्दिक अर्थ है-ठहराव अथवा रूकना। विराम चिन्ह के प्रयोग से भावों को आसानी से समझा जा सकता है और भाषा में स्पष्टता आती है। यदि उचित स्थान पर इनका प्रयोग न किया जाय तो अर्थ का अनर्थ हो सकता है।

विराम चिन्ह के उदाहरण

  • रोके, मत जाने दो।
  • रोको मत, जाने दो।
  • वह रामसिंह आ रहा है।
  • गठा हुआ बदन।
  • मस्ती भरी चाल।
  • हँसता चेहरा।
  • दोस्तों के लिए मोम।
  • वस्तुतः वह पागल है।
  • बस, हो गया, रहने भी दो।
  • अच्छा, अब मैं चलता हॅू।

मुख्य विराम चिन्ह और विराम चिन्ह के नाम

विराम चिन्ह और विराम चिन्ह के नाम

विराम चिन्ह के प्रकार

हिंदी में कई तरह के विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है-

1. पूर्ण विराम चिन्ह किसे कहते हैं (।)

पूर्ण विराम का प्रयोग वाक्य पूरा होने पर किया जाता है। जहॉ उसे छोड़कर हर प्रकार के वाक्यों के अंत में इसका प्रयोग होता है।

पूर्ण विराम के उदाहरण

  • सुबह का समय था।
  • भारत मेरा देश है।
  • रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे मोती, मानुस, चून।।

कभी-कभी किसी व्यक्ति या वस्तु का सजीव वर्णन करने समय वाक्यांशों के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग होता है, जैसे-

  • शत्रुओं के लिए काल।
  • संध्या का समय।
  • आकाश में लाली।
  • वृक्षों पर पक्षियों का कलरव।
  • सुनसान पथ।

2. अर्ध विराम चिन्ह किसे कहते हैं (;)

जहाँ पूर्ण विराम जितनी देर न रूककर उससे कुछ कम समय रूकना हो वहाँ अर्ध विराम प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग विपरीत अर्थ प्रकट करने के लिए भी किया जाता है। जैसे-

अर्ध विराम के उदाहरण

  • भगतसिंह नहीं रहे; वे अमर हो गए।
  • नदी में बाढ़ आ गई; सभी अपना घर-बार छोड़कर जाने लगे।

3. अल्प विराम चिन्ह किसे कहते हैं (,)

अल्प विराम का प्रयोग अर्द्ध विराम से भी कम समय रूकने के लिए किया जाता है। इसके प्रयोग समान पदों को अलग करने, उपवाक्य को अलग करने, उद्धरण से पूर्व, उपाधियों से पूर्व, संबोधन और अभिवादन के बाद आदि स्थानों पर होता है।

अल्प विराम के उदाहरण

एक ही प्रकार के कई शब्दों का प्रयोग होने पर प्रत्येक शब्द के बाद अल्पविराम लगाया जाता है, लेकिन अंतिम शब्द के पहले ‘और’ का प्रयोग होता है जैसे-

  • रघु अपनी संपत्ति, भूमि -प्रतिष्ठा और मान-मर्यादा सब खो बैठा।

‘हाँ’, ‘नहीं’, अतः, वस्तुतः, बस, अच्छा जैसे शब्दों से आरंभ होने वाले वाक्यों में इन शब्दों के बाद; जैसे-

  • हाँ, लिख सकता हूँ।
  • अतः, तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • नहीं, यह काम नहीं हो सकता।

4. प्रश्नसूचक विराम चिन्ह किसे कहते हैं (?)

प्रश्न सूचन चिन्ह का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्यों या शब्दों के अंत में किया जाता है। कभी-कभी संदेह, अनिश्चय व व्यंग्यात्मक भाव की स्थिति में इसे कोष्ठक के बीच में लिखकर भी प्रयोग किया जाता है। जैसे-

प्रश्न सूचन चिन्ह के उदाहरण

  • क्या तुमने अपना गृहकार्य पूरा कर लिया?
  • तुम कब आओगे?

5. विस्मयसूचक विराम चिन्ह किसे कहते हैं (!)

खुशी, हर्ष, घृणा, दुख, करूणा, दया, शोक, विस्मय आदि भावों को प्रकट करने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। संबोधन के बाद भी इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे-

विस्मयसूचक चिन्ह के उदाहरण

  • वाह! कितना सुंदर पक्षी है। (खुशी)
  • अरे! तुम आ गए! (आश्चर्य)
  • ओह! तुम्हारे साथ तो बहुत बुरा हुआ। (दुख)

6. योजक विराम चिन्ह किसे कहते हैं (-)

इस प्रकार के चिन्ह का प्रयोग युग्म शब्दों के मध्य या दो शब्दों में संबंध स्पष्ट करने के लिए तथा शब्दों को दोहराने की स्थिति में किया जाता है, जैसे पीला-सा, खेलते-खलते, सुख-दुख।

योजक चिन्ह के उदाहरण

  • सभी के जीवन में सुख-दुख तो आते ही रहते हैं।
  • सफलता पाने के लिए दिन-रात एक करना पड़ता है।

7. निर्देशक विराम चिन्ह किसे कहते हैं (-)

किसी भी निर्देश या सूचना देने वाले वाक्य के बाद या किसी कथन को उद्धृत करने, उदाहरण देने, किसी का नाम (कवि, लेखक आदि का) लिखने के लिए किया जाता है।

निर्देशक चिन्ह के उदाहरण

  • हमारे देश में अनेक देशभक्त हुए-भगतसिंह, सुभाषचंद बोस, गॉधीजी आदि।
  • मॉ ने कहा-बड़ों का आदर करना चाहिए।

निर्देशक चिन्हका प्रयोग संवादों को लिखने के लिए

  • रमेश- तुम कहाँ रहते हो?
  • मोहन- मैं नेहरू नगर में रहता हूँ।

कहना, लिखना, बोलना, बताना, शब्दों के बाद; जैसे-

  • गांधी जी ने कहा-हिंसा मत करो।
  • महेश ने लिखा- सत्यम, शिवम, सुंदरम.

8. उद्धरण विराम चिन्ह किसे कहते हैं (“’’)

किसी के कहे कथन या वाक्य को या किसी रचना के अंश को ज्यों का त्यों प्रस्तुत करना हो तो कथन के आदि और अंत में इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। उद्धरण चिन्ह दो प्रकार के होते हैं‘ इकहरे (‘’) तथा दोहरे (“ ’’) इकहरे चिन्ह का प्रयोग विशेष व्यक्ति, ग्रंथ, उपनाम आदि को प्रकट करने के लिए किया जाता है। जबकि किसी की कही बात को ज्यों की त्यों लिखा जाए तो दोहरे उद्धरण चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। जैसे-

उद्धरण चिन्ह के उदाहरण

  • ‘गोदान’ प्रेमचंद का प्रसिद्ध उपन्यास है।
  • सुभाषचंद्र बोस ने कहा था , “दिल्ली चलो।’’

9. विवरण विराम चिन्ह किसे कहते हैं (:-)

इसका प्रयोग विवरण या उदाहरण देते समय किया जाता है। जैसे-

  • गॉधीजी ने तीन बातों पर बल दिया-सत्य, अहिंसा और प्रेम।

10. कोष्ठक विराम चिन्ह किसे कहते हैं ()

  • यहॉ चारों वेदों ( साम, ऋक्, यजु, अथर्व) की महत्ता बताई है।

वाक्य के बीच में आए पदों अथवा शब्दों को पृथक रूप देने के लिए कोष्ठक में ( ) लिखा जाता है। जैसे-

11. त्रुटिपूरक चिन्ह या हंसपद विराम चिन्ह किसे कहते हैं (८)

लिखते समय कोई शब्द छूट जाता है तो इस चिन्ह को लगाकर ऊपर छूटा हुआ शब्द लिख दिया जाता है। इस चिन्ह को हंसपद या विस्मरण चिन्ह भी कहते हैं। जैसे-

  • श्रेया माता पिता के साथ   गई।

                    बाजार   

  • श्रेया माता पिता के साथ ८ गई।

12. संक्षेप सूचक विराम चिन्ह किसे कहते हैं (.)

किसी शब्द को संक्षेप में लिखने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। उस शब्द का पहला अक्षर उसके आगे बिंदु (.) लगा देते हैं। यह शून्य लाघव चिन्ह के नाम से जाना जाता है। जैसे-

  • बी.ए.
  • डॉ. अनुष्क शर्मा।
  • पं. राम स्वरूप शर्मा।

यह भी पढ़ें

समास किसे कहते हैं समास के भेद उदाहरण सहित लिखिए

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के भेद उदाहरण सहित लिखिए

क्रिया किसे कहते हैं क्रिया के भेद 10 उदाहरण सहित लिखिए

वाक्य किसे कहते हैं, वाक्य के भेद उदाहरण सहित लिखिए

देवनागरी लिपि किसे कहते हैं,विशेषताएं और दोष,सुधार के प्रयास

लिपि किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए

अलंकार किसे कहते हैं, अलंकार के भेद 10 उदाहरण सहित समझाइए

संधि किसे कहते हैं संधि के भेद उदाहरण सहित लिखिए

वर्ण किसे कहते हैं, वर्ण कितने प्रकार के होते हैं

विशेषण की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण Visheshan in Hindi

भाषा किसे कहते हैं और उसके भेद उदाहरण सहित

सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के भेद उदाहरण सहित बताइये

कारक किसे कहते हैं, कारक के भेद 10 उदाहरण सहित जानें

Leave a comment